फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 July Ka Love Rashifal:जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 29 Jul 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव, प्यार और मुहब्बत के अवसरों को व्यर्थ न जाने दें। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए संगीत,नृत्य या कला का सहारा लेने के लिए यह समय उपयुक्त है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पार्टनर का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा। धन को सोच समझ कर खर्च करें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने कौशल और बेहतरीन रवैये से आप लोगों को पूरी तरह से संतुष्ट करेंगे। आज का दिन खुशियों और स्नेह से भरा है। अपने स्वीटहार्ट को गले से लगाए और उसे धन्यवाद दें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिवार आपके लिए सब कुछ है लेकिन जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। अपने शोना को खुश रख कर आप भी खुश रहेंगे और इसके लिए आपको कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपने गायन, फैशन या कला से आप उन्हें खास महसूस करा सकते हैं। अभी यात्रा का भी योग है। प्रियजनों की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि आपको इसकी सख्त ज़रूरत है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने लवर से अपने सपनों के बारे में चर्चा करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि समय के साथ आपका रिश्ता गहरा होता जाएगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप किसी रिश्ते की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे। अपने अहंकार के कारण चाहत की रोशनी को कभी भी कम न होने दें क्योंकि आपका पार्टनर आपका साथ अगले सात जन्मों तक देगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विचारों के साथ साथ अपनी सूरत पर भी ध्यान दें ताकि आपका साथी आपसे दूर रह ही न पाए। भविष्य की योजनाओं को साथ बनाएं और विश्वास रखिये जीत आपकी होगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर के लिए आज आपकी भावनाएं उग्र हो सकती है। नए नए प्रयोग करने के लिए भी यह दौर बढ़िया है। अपने शोना अपने प्यार का सुबूत देना न भूलें और इसके लिए आपका एक आलिंगन ही काफी है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप इस बात को पूरी तरह से मानते है कि जीवन प्यार से भरा और ज्ञान द्वारा निर्देशित होना चाहिए। अपने पति/पत्नी के प्रेम की खुशबु में आज आप मदहोश रहेंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका पार्टनर आपकी सभी परेशानियों में आपका पूरा पूरा साथ देगा। सिर्फ आप दोनों के बारे में सोचें क्योंकि आपके रोमांटिक जीवन के बगीचे में नयी बहार आने वाली हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावुक और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें