फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 29 Apr 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
29 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रेम संबंध की सही दशा जानने का समय आ गया है। आपका साथी आपसे खुश ना होने के कारण आप पर से अपना ध्यान हटा रहा है। इस विषय में तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। पर वैसे शब्द हमेशा नहीं आते। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। बातचीत सुनहरा परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही लें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधायें दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आप आज विवाहेतर संबंध में अपने को फंसा पा सकते हैं। इस समय आप प्रलोभन से बचें । कोई फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि यह आपको सिर्फ संकट और सिरदर्दी की ओर ले जाएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दिल की गहराइयों से अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, जिससे आप दोनों और नजदीक आ सकें। आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें व एक–दूसरे को समझें, जिससे कि आपस में प्रेम बढ़े।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। कोई भी फैसला लेना आज आपके लिए हैरत ही पैदा करेगा। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अपने अन्दर की आवाज को मानें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन में उठ रहे विचारों को व्यक्त करके आप हल्कापन महसूस करने लगेंगे।आज मौका हाथ से ना निकलने दें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। बतचीत से घर में सुख-शान्ति बढ़ेगी। आपका पार्टनर आपको हैरत में डाल देगा। मौके का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप और आपके पार्टनर एक दूसरे को और अच्छी तरह जान सकेंगे। आपको लगेगा कि आप किसी चीज की खोज में हैं और अपने पार्टनर के साथ अपने जज्बातों को बांटना चाहते हैं। उनके साथ खुलकर ईमानदारी से बातचीत में समय बिताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें