फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 October: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 28 Oct 2023 12:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रतियोगिता भरे इस चरण का मज़ा लें। ऋण आदि से बचने के लिए सोच समझ कर धन खर्च करे। जीवन के इस मनोरम चरण में आप स्वयं को उत्साहित और भाग्यशाली महसूस करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अनुराग के इस अद्भुत समय में आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है। प्रेमी के साथ समय बिताने का लुत्फ़ लेंगे और उसके लिए कुछ अलग कर सकते है। अपने रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर को वक्त दें और उसे प्यार का अहसास कराएं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। आज अपनी भावनाओं को समझें और आत्म-विश्लेषण करें। आप अब अपने लक्ष्यों के बारे में विस्तार से सोचेंगे और उन तक पहुंचने की योजना बनाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लोगों की बातों को सुनने की वजह अपने दिल की सुनें। अपने प्रियतम के प्रति आपको सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें तभी आप अपने जीवन में भी संतोष का महसूस करेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने दिलबर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वो पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है। शांति से इस रोमांटिक दौर का आनंद लें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे। थोड़ा समय अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं । 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके कौशल और दक्षता के बारे सब जानते है लेकिन लोगों का नजरअंदाज करना आपको ठेस पहुंचा सकता है। अगर प्रेममय जीवन में समस्या है और आप उसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो शांत रहें और आपने पार्टनर को इसे सुलझाने दें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की इच्छाओं को व्यक्त करें जिससे आप दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके साथी की तरफ से भी मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें