फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 28 Nov 2024 05:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
28 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने अनुभवों से जीवन के खास निर्णय लेने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको अपनी मुहब्बत से मिला सकता है या कोई नजदीक दोस्त आपको प्रभावित करने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):परिवारिक संघर्ष को सुलझाने में भी समय व्यतीत हो सकता है। आज आप बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में दिलचस्पी रखेंगे। आपके पास सही क्षमता है और सही समय पर सही सलाह आपको सही राह दिखा सकती है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। आज आर्थिक रूप से भी आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पिछले दिनों व्यस्त होने के कारण आप आज का दिन आराम से बिताना चाहते हैं। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों मिल पर कोशिश करें इससे आपके स्वप्न वास्तविकता में बदल जायेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ज़रूरत पड़े तो डिप्लोमेट होने से न हटें। आज का दिन बहुत ही खास है। अपने उत्साह और इच्छाओं को जीवित रखें और अपने दोस्तों को पार्टी दें। आप और आपका पार्टनर दोनों अपने नए नए रिश्ते को लेकर उत्साही और बैचैन हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिल की बातों को दिल में ही रखने की जगह हिम्मत करके उन्हें बता दें और इसके लिए एक प्यार भरा मैसेज जादू की तरह काम करेगा। शांति के इस चरण में आप बेहद उत्साही और खुश हैं, बस इन पलों को जीना चाहते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर को खुश करने के लिए संगीत,नृत्य या कला का सहारा लेने के लिए यह समय उपयुक्त है। अपने स्वीटू का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):धन को सोच समझ कर खर्च करें। अधिक काम की वजह से आज आप परेशान हो सकते है लेकिन इससे आपको यह पता चलेगा कि आपका जीवनसाथी आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें क्योंकि बासी फूल और बेजान रिश्ते कभी भी ज़िंदगी को गुलजार नहीं कर सकते।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है। बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें