फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 28 Jun 2024 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में पहले के मुकाबले आज ज्यादा मधुरता रहेगी। वहीं प्रेम जातकों के लिए भी रिश्तों में रोमांस रहेगा। अपने पार्टनर संग आज शाम डिनर डेट पर जा सकते हैं। दोनों के बीच रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने प्यार को जानने और समझने के लिए अच्छा मौका मिलेगा। साथी के बीच की दूरियां कम होंगी। आपको आज अपने साथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज के दिन प्रेमी जातकों को प्यार के अच्छे अनुभव मिलेंगे। पार्टनर संग किसी रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। साथी संग आज आपका पूरा दिन उसके आसपास ही बीतेगा। आपको साथी संग समय बिताना बहुत ही अच्छा लगेगा। रोमांटिक पलों का आनंद आपके खाते में आएगा। शाम को आपको अपनी साथी की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम जीवन में आपके लिए एक नया अध्याय शुरू हो सकता है जिसमें आपको खुशियां ही खुशियां मिलेगी। वहीं दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपको अपने साथी के मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपको हर तरह की खुश करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपके प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। प्रेम जीवन में आपका प्रस्ताव साथी के द्वारा कबूल कर लिया जाएगा। जिससे आपके लिए एक नए रिश्ते की शुरुआत होगी। वहीं वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है। आपको आज दिल की बात सुननी होगी और पार्टनक की बातों और विचारों को सम्मान देना होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके रिश्तों में आ रही कडवाहट दूर होगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का अच्छा सहयोग आपको मिलेगा। प्रेमी जातकों को आज पूरे दिन अपने साथी की साथ रहने का मौका मिलेगा। साथी की तरफ से आपको कोई सरप्राइज तोहफा मिल सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज साथी संग रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। पार्टनर के रिश्तों में मजबूती आने से एक नई शुरुआत हो सकती है। प्रेम जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और भोगविलास करने का मौका मिलेगा। साथी संग मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप जिसे प्यार करते हैं उसको प्रपोज कर सकते हैं। जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी और आपके प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार्य किया जा सकता है। आपको अपने दिल की बात सुननी होगी। जो जातक पहले से किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उन्हे रोमांस करने का अच्छा मौका मिलेगा। पूरा दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा और आप इस पल का भरपूर आनंद लें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन खुशमय और बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन जीने रिश्ते पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग किसी नए रिश्ते में हैं  वे आज अपने प्यार का इजहार करने में सफल हो सकते हैं। पूरा दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने साथी को खुश करने और करीब लाने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी संग आप आज पूरा दिन रोमांटिक मूड में रहेंगे।  पहले के मुकाबले एक-दूसरे के नजदीक आने का मौका मिलेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है।  बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें ताकि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन आपका बंधन अटूट रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें