Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर आप अकेले हैं और किसी के साथ आपका प्रेम संबन्ध चल रहा है तो आपने महसूस किया होगा कि आप पार्टनर के साथ झगड़े और गलतफहमी के शिकार होते रहे हैं। इसके कारण आप दोनों के रिश्ते और ऊर्जा पर बुरा असर पड़ा। आपका आने वाला समय शान्ति और सौहार्दपूर्ण है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें, आकर्षण के प्रवाह में अपनी जिंदगी भर की खुशी से समझौता ना करें। अगर आपको अपनी पसंद मिल गई है तो उसे अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ खुशी के पलों को बांटने से दोनों को अपार खुशी मिलेगी। एक दूसरे को किस करके संबंध नजदीकी का एहसास कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की चाहत महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। पिछले समय में आप गलत व्यक्तियों से मिलते रहे हैं, जिससे आपका दिल टूटा। वैसे व्यक्ति से मिलें जो आपको खुश रखे। लम्बा स्थायी रिश्ता अपना निर्देशित लक्ष्य बनाएं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कई बार वह गलती की है। पार्टनर के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बात है कि वह आपको प्यार करता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आपको उसने मना नहीं किया पर जिस गर्मजोशी, उमंग और जल्दबाजी की आप को उससे आस थी, वह नहीं मिली। धीरज रखें और अपने जज्बातों पर लगाम लगाएं। सफलता मिलेगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप यह अनुभव करेंगे कि पार्टनर के साथ बिताया गया समय कितना महत्व रखता है। आपसी प्यार को गहरा बनाने के लिए खुलकर ईमानदारी के साथ पेश आएं, प्यार जताने के लिए चुंबन भी ले सकते हैं। एक दूसरे को आप ये जताएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं। इससे आने वाले समय में आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है।