फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  परिवार के बीच का संघर्ष आपके रोजाना के जीवन को प्रभावित करेगा। परिवार भी आज पूरी तरह से आपके साथ है और आप उनके लिए भी आज कुछ विशेष करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छे रहेगा। दोनों के प्यार का इंद्रधनुष आज गुलाबी दिन लेकर आया है इसका पूरी तरह से आनंद लें। नया वातावरण आपके नीरस जीवन को खुशनुमा बना सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है। आमतौर पर आप जीवन को खुल का जीते है लेकिन फ़िलहाल आज आप कुछ थकान महसूस कर सकते है। आपका ज्ञान और बुद्धि आपको जीवन में सही दिशा दिखाएगी।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ कुछ आरामदेह समय बिताना आपको दुनिया का हर गम भुला देगा। भविष्य की योजनाओं को साथ बनाएं और विश्वास रखिये जीत आपकी होगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके कार्ड में अपने प्रेमी की चाहत ,विश्वास और अंतरंग रिश्ते हैं। आज आपके दोस्त आपकी प्राथमिकता हैं। जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप अपने दोस्तों के आभारी हैं क्योंकि वो जीवन में हर मोड़ पर आपका साथ देते हैं और आपकी सराहना करते हैं। अब आप अपने अंदर की ताकत और प्यार को पहचान चुके हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने दिल से जुड़े हुए मामलों को लेकर भावकु और संवेदनशील महसूस कर सकते है। एक छोटी यात्रा आपको अपने चाहने वालों के और भी करीब लाएगी। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने रोमांटिक रिश्ते और भी नमकीन बनाने के लिए अपने साथी को पैंपर करें। इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि कभी कभी आपकी मौजूदगी और व्यक्तिगत स्पर्श ही काफी है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है और आप अपना अधिकतर समय अपने पति / पत्नी के साथ गुजारना चाहते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है। आज इस बारे में भी विचार करें कि आप जीवन में क्या चाहते है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने शोना पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस प्यार से मिले इंद्रधनुषी रंग आपका जीवन संवार देंगे। रिश्तों को गहराई से समझने के लिए आज आपका मन बैचैन रहेगा। प्रेम संबंध में कोई समस्या है तो साथ में बैठ कर बातचीत करें। वार्तालाप से हर समस्या हल हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें