फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 27 Nov 2024 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
27 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति/ पत्नी और लिव इन पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छुएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सपने देखने और उन्हें पूरा करने का उत्साह भी आपमें भरपूर है। आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप मेहनत करने में विश्वास करते हैं। अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अचानक किसी नुकसान के कारण आप टुटा हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन याद रखें कि अँधेरे के बाद ही उजाला होता है। आपके पास जो है उसी में खुश रहें। प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं। पूरी तरह से इसका मज़ा लें बस बिना वजह की किसी भी बहस में न पड़ें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): साथी को समय दें, ध्यान रखें और उसके दिल को न तोड़ें क्योंकि दिल शीशे के समान है जो एक ठेस लगने से टूट सकता है। अपने मन से असुरक्षा की भावना को निकाल दें। पिता को समस्याएं हो सकती हैं, उनका ध्यान रखें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने अतीत के खट्टे और मीठे अनुभवों को याद कर के उनसे कुछ न कुछ सीखेंगे जिससे आपके भविष्य की नींव मजबूत बनेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  जीवन में किसी खास की कमी आपको परेशान करेगी। दूर के प्रेम रिश्ते में संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग करें जैसे पत्र या रोमांटिक मैसेज आदि और एक दूसरे को करीब महसूस करें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है। आपकी चाहत आपको आज किसी और ही दुनिया में ले जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए रिश्ते की शुरुआत होने जा रही हैं ऐसे में अपने रूप, सूरत और व्यक्तित्व का खास ख्याल रखें। कोई रिश्ता आपको ख़ुशी नहीं दे रहा हो तो उसे समाप्त करना ही उचित है। याद रखें रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होने आवश्यक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें