फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 27 Jun 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार आपके लिए सब कुछ है लेकिन जीवनसाथी को नजरअंदाज न करें। अपने शोना को खुश रख कर आप भी खुश रहेंगे और इसके लिए आपको कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपनी आभा और कौशल से आज आप अपने दोस्तों के लिए लकी रहेंगे और उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज अपने पूरे जोश में हैं जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप किसी रिश्ते की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे। याद रखें एक साथी का होना शुरुआत हैं, साथ रहना आगे बढ़ने की निशानी हैं और साथ में हर काम करना सफल होने का प्रतीक हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले। दूसरों के बारे में सोचें किंतु सबसे पहले अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके और आप के पार्टनर के बीच में गलतफहमी हो सकती है, इसको दूर करने का प्रयास करें। अगर आप एक फूलों का गुलदस्ता या लॉन्ग ड्राइव आप दोनों से बीच सब कुछ ठीक कर देगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रोमांटिक संबंधों को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। आपकी सारी चिंताएं आपका पार्टनर और उसका निस्वार्थ इश्क़ ही दूर कर सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):रोमांस में आई समस्याएं आपके रिश्ते में दूरियां ला सकती हैं। गलतफहमियां होना बहुत ही सामान्य है, बस उन्हें जल्दी दूर कर लें। आप जानते हैं कि आपके महबूब को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपके जीवन का वो गहना जो सफलता के साथ साथ परेशानियों में भी आपका सहयोगी है। उसके लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें या साथ में अकेले कहीं घूम कर आएं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जीना। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप आज अचानक किसी खास के लिए प्यार महसूस करेंगे। आप दोनों आज कुछ वक्त साथ बिताएंगे और इस साथ का मज़ा लेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आप अपने सोलमेट से आज किसी अप्रत्याशित जगह मिल सकते है। आज आपका जीवनसाथी आपकी मदद कर सकता है या उसे मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आप अपने खर्चों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप अकेले है तो इस इंतज़ार को ख़त्म करें क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप कुछ भी रचनात्मक करें। अपने स्वीटू का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें