फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। चाहत में उतावलापन स्वभाविक है किंतु ध्यान रहे कि इससे रिश्ते सुधरें, बिगड़ें नहीं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च होगा, किंतु किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से पहले दो बार सोच ज़रूर लें। आज कुछ ऐसा करें कि आपकी प्रेम कहानी एक रोमेंटिक मोड़ ले लें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज़ न करें जो आप पर पूरा विशवास करता हो। आज सब कुछ आपके मुताबिक हो रहा है और भाग्य पूरी तरह से आपके साथ है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  किसी सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएं। आपका सोलमेट पूरी तरह से समर्पित है और उसकी यही भावना आपको बेहद पसंद है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में धोखा आपको तनहाई या अकेलेपन की खाई की तरफ धकेल सकता है लेकिन याद रखें कि जीवन में परिवर्तन अनिवार्य है आज आपका ध्यान व्यावसायिक जीवन पर केंद्रित रहेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): व्यस्तता के कारण आप अपने पार्टनर से दूर हो सकते है लेकिन दिनभर के कामों के बाद तारों की छाँव में साथ में डिनर करने से आप दोनों को अच्छा महसूस होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लोगों को लुभाने के लिए कोई खास प्रयास करने की ज़रूरत नहीं है, इसके लिए आपका चार्म ही काफी है। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फलिर्टिंग आज आपके काम आएगी। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने कामों से ब्रेक लें और पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। जीवन भर के लिए कुछ यादगार पलों को आज अपने दिल मे समेट लें।सांसारिक जीवन के कार्यों के लिए अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। पार्टनर के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप रिश्तों को सुधारने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। अपने हमसफ़र से बात करें और उसके साथ कुछ सुकून के पल बिताएं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका करिश्मा, समर्पण और मेहनत सबका दिल जीत लेगी। रिश्ते में कोई समस्या है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें क्योंकि दोस्त ही हैं जो आपको पूरी तरह से समझेंगे और आपको सही राय देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें