Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी संबंधों में जीवन जीने वाले जातकों को लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल है। लेकिन कुछ को कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को आज कुछ ज्यादा ही भागदौड़ रह सकती है।आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे। वहीं जो लोग नया प्रेम संबंध बनाना चाहते है उनके लिए कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपके अंदर ऊर्जा का संचार काफी रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का फल आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए दिन रोमांस से भरपूर हो सकता है। साथी संग बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं।ऑफिस या कालेज में दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव आ सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): लव रिलेशन के लिए आज का दिन लकी रहेगा है। आज आप अपने प्रेमी से प्यार का इजहार भी करेंगे। यात्रा का भी योग बन रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी की भावनाएं न आहत हों। अगर आपको नए मित्र या जीवनसाथी की तलाश है तो वह साथी आपको अपने कार्यस्थल पर ही मिलेगा। आज आपके रिश्ते को लेकर जो भी पारिवारिक विरोध था वह समाप्त होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपकी हर तरह की मनोकामना पूरी होगी। प्रेम संबंधों में आपको भाग्य और साथी दोनों का ही लाभ मिलेगा। आपकी ऊर्जा, आपकी ताकत है और यही क्वालिटी आपके साथी को आपकी तरफ खींच लाएगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज पति-पत्नी के बीच आर्थिक कारणों से मतभेद हो सकता है। अपने प्रियतम के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आपकी मनमानी के कारण मतभेद हो सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम की अनुभूति आपके प्रेम संबंधों में नवीनता लाएगी। सोशल मीडिया पर आज आप एक्टिव रहेंगे। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए रोमांटिक रहेगा। आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे। जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा। आपकी शादीशुदा जिदंगी पर भी पड़ सकता है। मन में विस्मय रहेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव लाईफ नॉर्मल रहेगी। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।दिल को आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बनने का योग है।