Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी शुभ चिंतक या दोस्त के साथ अच्छा समय बीतेगा। नेटवर्किंग के माध्यम से आप दूर बैठे अपने पार्टनर को भी दिल के नजदीक ले आएंगे और पाएंगे कुछ गुदगुदाते व सुनहरे पल।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपनी चाहत और मुहब्बत को अपनी सूची में पहले स्थान पर रखने वाले हैं किंतु इससे आपका ज़रूर काम स्थगित हो सकता हैं। अपनी अतिरिक्त देखभाल और लव से आप यह साबित कर देंगे कि आप एक अच्छे पार्टनर हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अभी प्रेम में कलात्मकता आपके सुस्त रोमांटिक जीवन को नए लक्ष्य प्रदान करेगी। अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकाले इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकी भी बढ़ेगी। प्रशंसा एक ऐसा तरीका है जो दुश्मनों को भी खास दोस्त बना देता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर किसी रहस्यमय रिश्ते में हैं तो अब वक्त है इसके बारे में सबको बताने का, क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जायेगा। अपमान या दुःख से बचने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने ने सक्षम है। रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए दोस्तों से मिलवाएगा और हो सकता है कि जीवन में किसी खास का आगमन हो जाए। आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है। कुछ यादगार और रंगीन पलों के लिए तैयार हो जाएं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अब आप अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं । आपका जीवन खुशहाल है और इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अचानक कोई रिश्ता टूटने या अलगाव से यह समय चिंता भरा हो सकता है। आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी।