फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 26 Jun 2024 07:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ आपकी केमिस्ट्री शानदार है क्योंकि बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है। किसी से प्यार है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है तो बस आगे बढ़ें और इज़हार कर दें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा। आपने एक ऐसे सोलमेट को पाया है जो पूरी उम्र आपका साथ देगा। नए रिश्ते की शुरुआत होने जा रही हैं ऐसे में अपने रूप, सूरत और व्यक्तित्व का खास ख्याल रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई रिश्ता आपको ख़ुशी नहीं दे रहा हो तो उसे समाप्त करना ही उचित है। याद रखें रिश्ते में दोनों तरफ से प्रयास होने आवश्यक हैं। आज भाग्य आपके साथ है और आपको धन, प्रसिद्धि व पहचान प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम सम्बन्ध में धोखे का मतलब जीवन का अंत नहीं बल्कि एक नए सम्बन्ध की शुरुआत हो सकता है। आपका हर सपना पूरा होगा बस पहल करने की ज़रूरत है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का मंत्र यही है कि अतीत की बंधनों को तोड़कर नए दौर का खुले दिल से स्वागत करें। अपने काम में व्यस्त होने के कारण आप अपनी चाहत से दूर हो रहे है इसलिए कुछ नया सोचें और उन्हें अपने करीब लाएं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज भाग्य आपके पक्ष में है। आपकी इच्छा अपनी भावनाओं का खूबसूरती से इजहार करने और चीज़ों को खास बनाने की है। कोई नया खास रिश्ता बनने की भी संभावना है जो जीवनभर का साथ हो सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने  पार्टनर पर पूरा विश्वास करें क्योंकि विश्वास आप दोनों को हमेशा जोड़ कर रखेगा। जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए अपने जीवनसाथी को समय समय पर यह भरोसा दिलाना न भूलें की आप उनसे प्यार करते है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): महीने के यह कुछ दिन आपको नयी दुनिया में ले जायेंगे जहाँ आपको आपके सबसे खास व्यक्ति का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। रोमांस भी आज चरम सीमा पर होगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानेंगे। दूसरों की गलतियों और अनुभवों से कुछ सीखें। आपकी सरलता और आपका हंसमुख रवैया आपकी ताकत है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। सोलमेट से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका साथी समय और निकटता की मांग कर सकता है क्योंकि आप उसे वक्त नहीं दे पा रहे हैं। कुछ नए रिश्ते बनने और पुराने रिश्तों में नवीनता आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें