फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 26 Jul 2024 06:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी और डेटिंग का अवसर भी सुलभ होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं, जहां पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आज भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन शुभ है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): परिवार में चल रही समस्याओं का आज निवारण होगा। पार्टनर के साथ फिर से वहीं बोंड का एहसास होगा और किसी बिजनेस को लेकर बात कर सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अतीत को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान किसी भी पुरानी बात को सोचकर इमोशनल होने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। रिश्ते में प्यार के साथ-साथ सम्मान और विश्वास भी बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपकी क्रश भी आपको नोटिस कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा, जो आपके काम पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान अपने प्यार का इजहार भी आप कर सकते हैं। किसी उपहार के मिलने से मन खुश रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आने से झगड़ा हो सकता है। लाइफ पार्टनर को किसी बात का बुरा लगेगा, जो उन्हें परेशान करेगी। इस दौरान आप वाणी में मधुरता बनाए रखें और साथी से बात करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्यार का इजहार कर सकते है। वहीं आपकी क्रश से नजदीकियां बढ़ेंगी, जो आपके रिश्ते को मजबूत करें। नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे। किसी से कोई वादा न करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): काम के तनाव के कारण लाइफ पार्टनर से बहस हो सकती है। कोई पुरानी बात भी इस दौरान सामने आएगी, जो दोनों को परेशान करेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में आ रही समस्याएं समाप्त होने का समय आ गया है। आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी से प्रेम करते हैं, तो अभी मन की बात न कहे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कुछ जाने पहचाने चेहरे आपको परेशान कर सकते हे, लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। किसी पुराने मामले को सुलझाना पड़ सकता है, इसलिए व्यवहार में मधुरता रखें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर को लेकर घर में बात कर सकते है। घर में कोई आपके प्यार की मिसाल देगा। आपका चार्मिंग व्यक्तित्व से लोगों पर प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिल की बात कहने के लिए आज का दिन खास है। कोई आपका इंतजार कर रहा है, जिससे आज मुलाकात हो सकती है। परिवार के सामने अपने मन की बात कह दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें