Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कोई घाटा या नुकसान आपके जीवन में उदासी के रंग भर सकता है इसलिए धन का व्यय सोच समझ कर करें। प्रेम सम्बन्ध में धोखे का मतलब जीवन का अंत नहीं बल्कि एक नए सम्बन्ध की शुरुआत हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका हर सपना पूरा होगा बस पहल करने की ज़रूरत है। आपका परिवार और आपका सोल मेट आज आपके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं और उन्हें आपकी आवश्यकता पड़ सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार के इन पलों में आपको ऐसे महसूस होगा जैसे आपके कानों में कोई सितार बजा रहा है। अपने प्राणों से भी प्यारे साथी को कोई ऐसा सरप्राइस दें जो उसे पूरी उम्र याद रहे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप समूह, क्लब या अन्य सामाजिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। लोग आपके आकर्षण से बच नहीं पाएंगे और कोई नया खास रिश्ता बनने की भी संभावना है जो जीवनभर का साथ हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):किसी दुर्घटना या चोरी से बचने के लिए सावधान रहें। आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है ।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। सोलमेट से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएँ। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति/ पत्नी और लिव इन पार्टनर आपके लिए आज प्राथमिकता हैं और आज इनकी तरफ से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। ऐसे ही प्रयास करने से कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छुएगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर ध्यान देने का वक्त आ चुका है। आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने पार्टनर को खास महसूस कराएं इसके लिए महंगे उपहार नहीं बल्कि आपका प्यार ही काफी है। आने वाले समय में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लम्बी चैट, हाथों में हाथ डाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा। सच है कि धन प्यार नहीं खरीद सकता, किन्तु धन जीवन में खुशियां ज़रूर ला सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके पास जो है उसी में खुश रहें। प्यार में जबरदस्ती न करें बल्कि नम्र रह कर एक दूसरे को समझें। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखें।