फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 25 Oct 2023 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपका निजी जीवन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पार्टनर  को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उसे पैंपर करना न भूलें। आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जायेंगे। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पति पत्नी या अपने लिव इन पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अच्छा है लेकिन इसके बेहतरीन बनाने के लिए आपको कुछ प्रयत्न करने चाहिए। समय समय पर प्यार के इजहार करना आपके रिश्ते को एक फूल की तरह खिला देगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अभी क़ानूनी समझौते या टाई अप आपके पक्ष में हैं। आज आप अपने आप में एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारीफ भी करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका पूरा मूड आज एन्जॉय करने का है। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते है। अपने प्यार के प्रति भी आपका रवैया आज नम्र रहेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन चिंता भरा रहेगा जहाँ आपको अपने प्रयासों व मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन उदास न हों और कोशिश जारी रखें। प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन में आए  बदलाव रिश्ते को नया आकार देते है। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है इसलिए अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। जीवन में आई हर परेशानी कोई न कोई शिक्षा देती है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलु मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें