Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, माफी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है। आज आप उन लोगों से मिलेंगे जिनके कारण आपके जीवन में बहार है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है। अपने साथी के साथ हर विचार शेयर करें। महान प्रेमी पैदा नहीं होते पर सीख कर अच्छा लवर बना जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि किरायेदारों या अपने अधीनस्थ लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए यह समय उपयुक्त है। अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दुश्मनों से विवाद होने की भी आशंका है। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाये रखें। अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी पार्टनर के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है क्योंकि अपने साथी को मदहोश करने के लिए आपकी एक नजर ही काफी है। आज का दिन मनोरंजन और आराम करने का है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने शोना के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे। जिसे हम दिलोजान से चाहते हैं उसके साथ हम रोमांटिक रिलेशनशिप के साथ साथ भावनात्मक रिश्ता भी शेयर करते है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला है बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्यार में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इज़हार कैसे करते है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यह समय महत्वपूर्ण मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का है जिन में से एक है दिल के मामले। आपका रोमांटिक जीवन बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आप दोनों के बीच की समझदारी काबिले तारीफ है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप यह महसूस कर सकते हैं कि अपने हमसफ़र से नजदीकी और चाहत को महसूस करने से पहले खुद से प्रेम करना भी ज़रूरी है। आपके इसी आत्मविश्वास और रवैये से आपको आज कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षण मिलेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और आपने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। फोटोग्राफी से इन लम्हों को पूरी उम्र के लिए संजों लें।