Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रेम के दौरान आने वाली भावनाओं को नियंत्रित करता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा कोई कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। अपने पार्टनर के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):रोमांटिक लम्हें बिताने के लिए आज आपके पास सबसे बढ़िया दिन है। आपकी लवलाइफ शांतिपूर्ण है और आपका केयरिंग रवैया आपके साथी का दिल जीत चुका है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके लिए परियों की कहानी वाला प्यार सच हो सकता है बस अपना पूरा ध्यान अपने साथी पर रखें और नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): एक दूसरे को पत्र लिखना या संगीत/ नृत्य से अपने साथी को बहलाना आपके इस रिश्ते की खासियत है बस जीवन के फैसलों को एक दूसरे पर थोपे न बल्कि मिलकर निर्णय लें। कार्यस्थल के दोस्तों के साथ समय बिताएं और विचारों को बांटें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप नए दोस्त बनाना चाहते हैं जो आपकी मदद करें। हमेशा स्पष्ट बात करें और याद रखें किसी को ठेस न पहुंचे। प्रेम के बंधन में बंधने से पहले अच्छे से जान लें कि क्या आप सच में उससे प्यार करते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई रोमांटिक यात्रा परिवार में आई परेशानियों के कारण रद्द हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है किन्तु अपने प्रिय को मनाने के लिए कुछ खास करें और खुशियों को वापस लाएं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):मौज मस्ती आज आपकी प्राथमिकता है। किसी फिल्म, घूमने-फिरने या खेल का आमंत्रण मिल सकता है जिससे आप अपनी चाहत के साथ कुछ खास समय बिता सकते है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप बेहद उत्साहित हैं। इसके लिए आप अपने लुक या बनावट को बदल सकते हैं। विवाहित ससुराल वालों की तरफ से कष्ट महसूस करेंगे हालांकि इससे परेशान न हों।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका चुलबुलापन आज आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे साथी के साथ अंतरंगता भी बढ़ेगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपका आकर्षण सभी को लुभाएगा और किसी ऐसे को आपके इतने पास ले आएगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। किसी खास की जुदाई आपके लिए अभी असहनीय है किन्तु याद रखें जीवन में परिवर्तन भी ज़रूरी है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए आपको भी कुछ प्रयास करने चाहिए। प्रेम होने का एक अर्थ यह भी है कि आप दूसरे व्यक्ति से पूरी तरह से खुले हों।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने रिश्ते को और भी मजबूत बनाने के लिए अपने बाबू के साथ आज कुछ क्वालिटी समय बिताएं। अगर रिश्ता नया है तो बातचीत कर एक दूसरे को जानें।