फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 25 April 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 25 Apr 2023 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 April Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए यह चरण अच्छा है बस अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और जरा सा ठेस लगने से टूट सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए जहाँ भी आप हाथ डालेंगे, आपको सफलता ही मिलेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फलिर्टिंग आज आपके काम आएगी और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके दोस्त या अंकल आपका पूरा साथ देंगे। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अधिकतर मामलों में यह बात सही है हालांकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। प्यार में कुछ गुदगुदाते हुए पल चाहिए तो पार्टनर के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सफर में गड़बड़ी या बाधा की सम्भावना है, इसके लिए पहले ही सतर्क रहें। आपकी रोमांटिक जिंदगी सुहावनी है जिसमें आप एक दूसरे की गलतियां भुला कर आगे बढ़ रहे हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आने वाले सप्ताह में नए रिश्तों के बनने का भी अनुमान है। आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है क्योंकि आपकी लवलाइफ स्मूथ और रंगीन है। अगर आप सच में कुछ पाना चाहते है तो प्रयास करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें