फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 24 Oct 2024 07:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए आपको सफलता के साथ साथ नयी पहचान भी मिलेगी। आपका जोड़ीदार आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यह समय है शर्मोहया छोड़कर दुनिया को अपने जानू से मिलाने का और अपने इस गुप्त रिश्ते को नया नाम देने का। आपके भाई बहन और परिवार आपकी नई शरुआत से प्रसन्न होंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें बल्कि दूसरों के विचारों की तारीफ करें और इच्छाओं का ध्यान रखें।आपका दोस्ताना और सहनशील रवैया सबका दिल जीत लेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने दिल के हाथों खुद को असहाय महसूस करेंगे ऐसे में अपने साथी को लेकर पजेसिव होना कोई अनोखी बात नहीं है। किसी करीबी की बीमारी का पता लगने से माहौल थोड़ा चिंताजनक हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आप पूरे मन से उसे प्यार करेंगे और कुछ बुरा होगा तो उसे भी सहन कर लेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पति/पत्नी का दिल जीतने में कोई कसर न छोड़ें इसके लिए उन्हें उपहार दें या लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ। आज आप बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में दिलचस्पी रखेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके पास सही क्षमता है और सही समय पर सही सलाह आपको सही राह दिखा सकती है। अपने शोना के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर किसी से प्यार करते है तो दिल की बात बताने में देरी न करें क्योंकि आप दोनों का साथ जन्म जन्मांतर का है। आप और आपका स्वीटू दोनों अपने नए नए रिश्ते को लेकर उत्साही और बेचैन हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): याद रखें प्रेम का संबंध हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है। कम महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर प्राथमिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): व्यस्त रहने के कारण आप अपने साथी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, फिर भी आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें