फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 23 Oct 2023 04:29 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): एक करीबी मित्र की तरफ बढ़ता आकर्षण आपके दिल में प्यार की घाटियां बजा रहा है। नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसकाआप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पहले से बनाई योजनाएं आने वाले समय में लाभप्रद है। लोगों से मिलेजुले व अलग अलग स्थानों पर जाएँ इससे आपको ख़ुशी मिलेगी और अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है बस उनसे एक बार बात तो करके देखें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे। व्यस्त रहने के कारण आप अपने प्रिय/प्रिये को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपके सितारे आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से उज्ज्वल हैं। आज आप कार्य और घरेलू जीवन दोनों में सुख-समृद्धि महसूस करेंगे।आपके सितारे आपके लिए धन और रस दोनों लेकर आये है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): चाहत में विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ साथ रचनात्मकता का होना बेहद ज़रूरी है इससे आप अपने रोमांस को जीवित और फ्रेश रख सकते हैं। रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आपके कौशल और ईमानदारी की मिसाल दी जाती है लेकिन लोगों से बातचीत करने में आपको कठिनाई हो सकती है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी समस्या अपने जीवनसाथी को बताये क्योंकि उनके सुझाव आपको परेशानी से छुटकारा दिला सकते है। आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने पार्टनर को समझेंगे और वो आपको हमेशा खुश करेगा। अगर पिछले रिश्तों में आपका अनुभव अच्छा नहीं रहा है तो उन बुरी यादों को अपने मन से निकाल दें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर सिंगल हैं तो मिलल होने के लिए तैयार हो जाएँ। आज आप फुलऑन पार्टी मूड में हैं। अपने शोना के साथ मज़ेदार और अच्छा समय बिता सकते हैं और समाजिक जीवन या पार्टी का भी आनंद लेंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें। आज आप कुछ गुप्त गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे जिसमे एक ऐसा प्रेम संबंध भी शामिल है जिसे आपके अभी किसी को भी बताया नहीं है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। पैसा बढने के साथ अपेक्षाएं भी बढने लगती हैं, ऎसे में मोटी तनख्वाह भी कम लगने लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें