फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 24 Nov 2024 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
24 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिता को हुए घाटे के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आप अपने पार्टनर के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन ज़िम्मेदारी और दिल की डील के बीच में अधरझूल रहेगा। आपके प्रियजनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने गुप्त रिश्ते को दुनिया के सामने लाने के लिए यह उचित समय है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सब आपकी ईमानदारी की सराहना करते है किन्तु आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपने जीवनसाथी की तारीफ करें, उसे पैंपर करें ताकि उसे अच्छा लगे और आपका भी दिन बन जाये।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पारिवारिक संघर्ष आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है किंतु अपने पति/ पत्नी या पार्टनर की चाहत आपको हर परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करेगा। सोच समझ कर योजना बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप कुछ खास महसूस करेंगे और आपकी अपने प्यार का इजहार करने की भी इच्छा होगी। अपने रिश्ते को विकसित करने के लिए अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): सामान्य जीवन में आयी बाधाएं आपकी लवलाइफ को प्रभावित नहीं कर सकती। कोई बढ़िया सा पकवान बनाकर या अपने कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर आप जीवनसाथी के दिल में जगह बना सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं, परेशानियां और कार्यभार कम हो सकता है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने दिलवर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें। जीवन में बदलाव आ सकता है और यह परिवर्तन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ा देगा कोई कोई खास आपके दिल के दरवाज़े पर दस्तक देगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे। पिता का स्वास्थ्य जैसे याददाश्त में कमी भी चिंता का विषय हो सकता है। हो सकता है कि आप कुछ मामलों को लेकर परेशान हों किंतु इनमे खास रिश्तों को शामिल न करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय आज साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें। इसके लिए एक खत का प्रयोग जादू का काम करेगा। लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। इससे आपके दोनों के बीच की गलतफहमी दूर होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें