फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 November Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 24 Nov 2023 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
24 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि के जातक आज अपने पार्टनर से दिल खोलकर और दिल की गहराई में एक-दूसरे से बातें करेंगे। साथी का एक-दूसरे सहयोग अच्छे से हासिल होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  वृषभ राशि के प्रेमी जातकों का अपने साथी के बीच किसी मुद्दे पर कुछ मनमुटाव हो सकता है। लेकिन कुछ देर बाद दोनों को अपनी गलतियों का एहसास होगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के प्रेमी जातकों को आज अपने साथी संग अच्छा रिश्ता बना रहेगा। दोनों ही एक दूसरे संग अच्छे पलों का आनंद उठा पाने में कामयाब रहेंगे। रोमांटिक पलों आप बहुत अच्छे से महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कर्क राशि के प्रेमी जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। साथी अपने व्यस्त समय के बीच कुछ अच्छे पल बीताने में कामयाब होंगे। महत्वपूर्ण कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके तनावपूर्ण रिश्तों में कुछ महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल सकता है। आप दोनों को अपने साथी की भावनाओं की कद्र करना सीखना होगा तभी एक ईमानदार और सच्चा रिश्ता कई समय तक चलने में कामयाब होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आपको अपने प्रिय की भावनाओं का सम्मान करना सीखना होगा। समय के साथ-साथ आपको चलना होगा तभी अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज का दिन प्रेमी जातकों के लिए काफी सकारात्मक और ऊर्जा से भरा रहने वाला सिद्ध हो सकता है। साथी एक दूसरे को काफी समय देंगे और कई तरह की रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपको किसी गंभीर मुद्दे पर संयम बनाकर चलना होगा। अपने पार्टनर की बातों पर गुस्सा करना ठीक नहीं रहेगा। काम का तनाव आपके ऊपर महसूस हो सकता है। दोनों अपने साथी के बीच मधुर संबंध बनाए रखें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  आज आप रिश्तों को लेकर कुछ ठोस और कामयाब कदम उठा सकते हैं। साथी की भावनाओं को सुनना और समझना आपके लिए बहुत ही बेहतर साबित होगा। आपको अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपको अपनी लव लाइफ और रोमांस से सम्बन्धित मामलों के लिए समय नहीं मिलेगा। अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमत्ता और कल्पना का सहारा लें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  विवाह योग्य युवक-युवतियों को अभी थोड़ा इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जो जातक अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुने और समझें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज मीन राशि के जातकों को अपने पार्टनर की उपेक्षा न करें क्योंकि यह रिश्ता ही उसके लिए सब कुछ है और वो आपके लिए कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें