Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह दिन मनोरंजन से भरपूर है जहाँ आप खुल कर जीना चाहते हैं। घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहां आपका मन करता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के कारण आप सबके प्आरिय हैं और आकर्षण का केंद्र भी । यही वो खूबियां हैं जिनसे अपने आपकी मोहब्बत के दिल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री एकदम परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका पार्टनर आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा। खुशियों और सफलता के लिए एक दूसरे के प्रति वफादार रहना और प्रेरणा देना बहुत ज़रूरी हैं ।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको काफी समय बाद अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिला है, इसे ऐसे ही न जानें दें। कोई सरप्राइज प्लान करें । आज आपको प्यार का इज़हार करने का अवसर अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। अपने पार्टनर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा इसलिए इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से जाने न दें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज हर चीज़ आपको आकर्षित और प्रभावित कर रही है। इस सुनहरे चरण को अपने साथी और परिवार के साथ मनाएं। यात्रा की योजना के रद्द होने से आप दोनों परेशान हो सकते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का समय खुद का विश्लेषण करने का है, इससे आप अपने अस्तित्व के बारे में जान सकते है। आज आप अपनी प्रेममय जिंदगी का मज़ा ले सकते है बस अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए ख़ुशी को फुहार ले कर आया है ऐसे में कुछ समय अपने और अपने रूप के लिए भी निकालें। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें क्योंकि आप दोनों का जन्मोंजन्म का साथ है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अब समय है अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी खास से मुलाकात होगी।