फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 24 Jun 2024 08:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): छोटे भाई बहन या चचेरे भाई के साथ दिन मस्ती में बीतेगा और किसी खास कनेक्शन का भी योग है। गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से विशेष मुलाकात की संभावना है बस इस अवसर का पूरा फायदा उठायें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपके लिए यह एक शानदार दिन है क्योंकि सब आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। आपका सोलमेट भी आपकी सरलता, प्यार व केयर के लिए आपकी तारीफ करेगा और गर्व महसूस करेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आज एक नया रूप या हेअरकट आपके करिश्मे को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। अपने आकर्षण और करिश्मे से आप सबका दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका प्रेमी भी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित है और अपनी भावनाओं को व्यक्त करेगा। इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पिता या अध्यापक के संकट में होने से आपको अपनी पहले से निर्धारित यात्रा में विलंब हो सकता है। आपकी आवाज़, चेहरा और आपके अन्य गुण किसी को भी लुभाने के लिए पर्याप्त हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):लवलाइफ में मिठास भरने के लिए अपने प्रेम के साथ साथ जूनून की आग को ठंडी न होने दें। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते प्यार को और भी गहरा बनाती है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी के साथ नजदीकियां बढ़ रही है और आप इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। आने वाले समय में आपको रोमांटिक पल प्राप्त होंगे। मन से हर तरह के भय को बाहर निकाल दें। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपको अपने लवर से तारीफ मिल सकती है या कुछ ऐसा जिसकी चाह आपको लम्बे समय से थी। आपकी कोशिशों में आपके प्रियजन भी सहयोग करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):दिलबर से दूर हैं तो चैट नेटवर्किंग से उसे अपने पास पा सकते हैं। इश्क़ में छेड़खानी और सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन महकने लगेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके पति/पत्नी का प्यार आपको हर संकट से मुक्ति दिलाएगा और आप आराम महसूस करेंगे। प्रेम के रंग को और भी गहरा करने के लिए अपनी बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने महबूब से प्यार का इज़हार हर संभव तरीके से करें। यह आपके और आपके साथी के बीच के बंधन को मजबूत करेगा। आप दोनों साथ में कुछ मैजिकल पल बिता सकते है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें