फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 24 Jul 2023 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रेम के दौरान आने वाली भावनाओं को नियंत्रित करता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घरेलू  मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा जिससे कोई भी समस्या पल भर में छूमंतर हो जाएगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जीना। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का मज़ा लेंगे बस अपने बीच में अपने अहंकार को न आने दें। छोटी और साहसिक यात्रा के लिए जीवन का यह चरण सर्वोत्तम है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके साथ कौन है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है। आप आज अचानक किसी खास के लिए प्यार महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप दोनों आज कुछ वक्त साथ बिताएंगे और इस साथ का मज़ा लेंगे। आप अपने सोलमेट से आज किसी अप्रत्याशित जगह मिल सकते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पार्टनर को खुश रख कर ही आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाई/बहन की परेशानियों को भी सुलझाएंगे। घरेलू मुसीबतों के बढ़ने के कारण आज आपको निराशा हो सकती है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। आप आज दिमाग को शांत रख कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। मन ही मन में अगर किसी के लिए चाहत है किंतु इज़हार करने से डर रहे हैं तो बेफिक्र हो कर प्रपोज़ करें, निराश नहीं होना पड़ेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप धन या आय को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपनी सूरत या व्यक्तित्व को बदलने की भी सोच सकते हैं। अपने पार्टनर या किसी खास का साथ आपको विशेष ख़ुशी प्रदान करता है इसलिए उनको नजरअंदाज न करें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज सोच समझ कर ही कुछ बोलें क्योंकि आपकी बातें दूसरों को ठेस पहुंचा सकती है। आप अपने भाई-बहन, बच्चों और प्रियजनों के प्रति स्वयं को बेहद भावुक महसूस करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें