लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी कार्यक्रम के दौरान किसी खास से मुलाकात हो सकती है। उसके साथ समय बिताने का प्रयास करें। नवविवाहित दम्पत्ति घूमने का प्लान बनाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने प्रियजन से बात करते समय गुस्से और चिड़चिड़ेपन पर काबू रखना होगा। होटल या गार्डन जैसी जगहों पर मुलाकात का प्लान बना सकते हैं। सिंगल्स को उनका पार्टनर मिल सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी दिल की हर बात शेयर करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। विवाहित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज प्रेमी युगल बेहद उत्साहित रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दिन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित अपने-अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। आज प्रेमी बेहद रोमांटिक रहेंगे। दिन मौजमस्ती में बीतेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अच्छा दिन बीतेगा। कार्यस्थल में काम का दबाव होने के बाद भी अपने प्रियजन से मुलाकात करने में सफल रहेंगे। आज आप उनसे अपने दिल की बातें करेंगे, उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): ऑफिस के सहयोगियों की बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बातचीत करने के मौके तलाशेंगे। आज आप अपने प्रियजन के साथ घूमने जा सकते हैं। नवयुगल काफी खुश रहेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): बातचीत बंद रहेगी। लव पार्टनर सोशल मीडिया के जरिए अपनी दिल की बातें करेंगे। आज प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ नोकझोंक हो सकती है। खर्च अधिक होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दाम्पत्य जीवन अच्छे से बीतेगा।आज प्रेमी से मुलाकात नहीं होने के कारण तनाव में रहेंगे। अपने-अपने काम में बिजी होने के कारण मोबाइल पर भी बातचीत करने का समय नहीं मिलेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज प्रेमी युगल प्रसन्न रहेंगे। आज अपने पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं। शादी के बारे में विचार कर सकते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप काफी रोमांटिक रहेंगे। एक दूसरे की ज्यादा से ज्यादा करीब रहने के मौके तलाशेंगे। जिनके बीच अफेयर है उनका रिश्ता मजबूत होगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के बीच में कुछ कमी महसूस करेंगे। दिनभर अनमने ढंग से रहेंगे। दंपत्तियों के बीच रोमांस बना रहेगा। आज प्रेमी युगल की मुलाकात नहीं हो पाएगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): एक दूसरे पर भरोसा करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रहें। खर्च ज्यादा होगा। आज अपने मतभेद दूर कर रिश्ते को नए सिरे से मजबूत करेंगे।