फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 24 Aug 2024 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए चिंता भरा रहेगा जहाँ आपको अपने प्रयासों व मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन उदास न हों और कोशिश जारी रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे। विवाद या दुर्घटना की भी आशंका है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने में सक्षम है। रोमांटिक संबंधों में नई उत्तेजना और अवसरों का योग है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): मनोरंजन, आनंद और अपना प्यार तीन ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अभी मिस कर रहे हैं। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): याद रखें, प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपका पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। किए गए वादे अभी तक पूरा न होने की वजह से आप उनसे नाराज हो सकती हैं। साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जानें की योजना बन सकती है। अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज करेंगी। पुरुष साथी अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। रोमांस के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत रोचक रहने वाला है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज जीवनसाथी में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बच्चों के मनमाने व्यवहार के कारण आप दोनों परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए रोमांचक काम की शुरुआत की योजना भी बना सकती हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यह समय प्रेम जीवन या रोमांस के लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है लेकिन आप अपने जीवनसाथी के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें। अगर रिश्ते में विश्वास की नीव है तो कोई भी परेशानी आपको अलग नहीं कर सकती।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप फुलऑन पार्टी मूड में रहेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ मज़ेदार और अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक जीवन जीने वाले वाले लोगों को जीवन साथी की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने पार्टनर को समझेंगे और वो आपको हमेशा खुश करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने सोलमेट को खुश रखें और उसके दिल की बातों को ध्यान से सुनें। निश्चित ही आपके पार्टनर आपको अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेंगी। साथ ही आप अपने प्रेमिका को खो देने के डर को अपने मन से निकाल दें। इसके लिए आप कुछ न कुछ गुप्त गतिविधियां करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें