फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 24 Aug 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है। प्यार के साथ प्रतिब्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलु मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। अपने जानू को खुश रख कर ही आप प्रसन्न रहेंगे। आज भाई/बहन की परेशानियों को भी सुलझाएंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके आसपास की हवाओं में रोमांस है! अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है। अपने सोनू मोनू से अपने प्यार जताने के लिए उसे  फूल, चॉकलेट या कोई खास उपहार दें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने पार्टनर या किसी खास का साथ आपको विशेष ख़ुशी प्रदान करता है इसलिए उनको नजरअंदाज न करें। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाए रखें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है। अपनी स्वीटी के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है क्योंकि अपने साथी को मदहोश करने के लिए आपकी एक नजर ही काफी है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन उतार चढाव वाला है बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्यार में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इज़हार कैसे करते है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें