फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 23 Sep 2024 07:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके साथी के साथ आपका तालमेल बेहतरीन है। अगर प्यार नया है तो इसे पूरा वक्त दें क्योंकि यह प्यार जीवनभर का है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। जब आप अपने सपनों को साँझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। अंतरंग पल आपके रिश्तों को फ्रेश और जीवंत कर देंगे। आपका जीवन उत्साह से भरा हुआ है और आप इसके हर पल का मज़ा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  प्रेम के बंधन में बंधने के लिए अब यह समय उपयुक्त है। चाहे आप कितने भी व्यक्त हों अपने प्रिय को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें, इसके लिए प्यार भरी मुस्कान ही काफी है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हे सुझा लगे। आज परिवार के साथ छोटी सी यात्रा का योग है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लव को प्रभावित करने के लिए आत्मविश्वास का होना बेहद ज़रूरी है जो आपके दिल, रूह और रिश्तों से आता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका प्यार अगर रूठ गया है तो एक आलिंगन या किस उसे मना भी सकता है और आपके प्यार को और भी गहरा बना सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने आप को शांत रखें और अपने जानू के साथ अंतरंगता के कुछ खास क्षण बिताएं। पूरी दुनिया को भुला कर केवल इन्ही पलों का आनंद लें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने लवर को नजरअंदाज न करें और उसके लिए कोई उपहार ज़रूर लें। यह छोटी छोटी चीज़ें ही को प्यार गहरा बनाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें