फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 23 May 2024 07:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आज एक नया रूप आपके करिश्मे को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपनी भावनाओं को व्यक्त करना आज आपका सबसे मुख्य काम है। अपने साथी के साथ हर विचार शेयर करें। परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाए रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है। अपने पार्टनर के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत नही है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन उतार चढाव वाला है बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्यार में यह बात भी मायने रखते है कि आप कितने कलात्मक हैं और अपनी चाहत का इज़हार कैसे करते है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है ताकि आपके और भी करीब आ सके लेकिन काम के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए वातावरण में नए सम्बन्ध बनेंगे। कड़ी मेहनत और अन्य कार्यों के लिए आज का दिन बेहतरीन है मगर इनमे अपने प्रेम संबंधों को नज़रअंदाज़ न करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर के साथ खरीदारी करने या फिल्म देखने के लिए जाएँ और अपने जीवन में उसके महत्व को बताएं। आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक आप दोनों को आनंद देगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके दिल की सुनें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। इसमें कोई शक नहीं ही आप अपने दोस्तों को हमेशा पहले स्थान पर रखते है और आज आपको उनकी ज़रूरत पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें