फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 23 Jul 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
23 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पार्टनर के साथ आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं। इस दौरान व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का साथ होने के कारण तमाम तरह की परेशानियों का निवारण भी होगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको प्यार में कई चैलेंजेस का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुरानी बात को सोचकर इमोशनल भी हो सकते हैं। किसी खास दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, अन्यथा लड़ाई बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्रों से भी मुलाकात होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। इस दौरान आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी काम को लेकर आप  जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस दौरान किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सितारों के अनुसार एक लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप रिश्ते की संभावना है। आज किसी से मन की बात को भी साझा कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है। इस दौरान कोई भी खास निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। कोई बात भी आपको परेशान कर सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ एक अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। रिश्ता मजबूत होने कारण लोग आपके साथ की दाद दे सकते हैं। इस दौरान रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्रेमी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं। इस दौरान उन्हें शिकायत का मौका न दें। जीवनसाथी के साथ आज वाद-विवाद करने से बचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे, जिसमें जीवनसाथी आपकी बातों को समझेगी। तनाव दूर करने के लिए साथी के साथ बिताया समय लाभदायक होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी से चल रही लड़ाई आज समाप्त हो सकती है। इस दौरान आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, इससे उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें