फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 23 Feb 2023 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): उदासी और अकेलेपन का आपके जीवन में कोई स्थान नहीं है क्योंकि सब आपसे बहुत प्रेम करते हैं। आपका पार्टनर आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो हर स्थिति में आपका साथ देता है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप दूसरों को प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा रखेंगे। लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शांत रहें और अपने दिल की सुनें। आपकी सारी चिंताएं आपका पार्टनर और उसका निस्वार्थ इश्क़ ही दूर कर सकता है। रोमांस और अंतरंगता की भी आपके कार्ड में है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार की गुलशन में बहार चाहिए तो इसमें रोमांस का तड़का लगाएं। अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। आपका मूड आज उत्साह से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर कोई समस्या है तो आज कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। तारों की छाँव में प्रियतम के हाथों में हाथ लेकर भविष्य की योजनाएं बनाना भी आज आपके कार्ड में है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने पार्टनर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वो पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है। शांति से इस रोमांटिक दौर का आनंद लें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जीना। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में सुनहरे क्षणों को साथ में गुजार रहे है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे की कंपनी का मज़ा लेंगे बस अपने बीच में अपने अहंकार को न आने दें। आपके चचेरे भाई या सह कार्यकर्ता आपके गुणों से पूरी तरफ से वाकिफ हैं और आपकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है। भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप आज अचानक किसी खास के लिए प्यार महसूस करेंगे। आप दोनों आज कुछ वक्त साथ बिताएंगे और इस साथ का मज़ा लेंगे। आप अपने सोलमेट से आज किसी अप्रत्याशित जगह मिल सकते है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें