Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है। बस ध्यान रखें कि किसी भी गलतफहमी को अपने बीच में न आने दें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार को गहरा बनाने के लिए इसका प्रदर्शन यानि इजहार भी बहुत आवश्यक है। यह रास्ता बाधाओं से भरा हुआ है किन्तु आप दोनों जब एक साथ हैं तो कोई भी मुश्किल आपको प्रभावित नहीं कर सकती।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):ध्यान रखें कि सच्चे प्रेम में साथी एक दूसरे को बदलते नहीं हैं बल्कि जैसे हैं वैसे ही अपनाते हैं। अपनी अप्रत्याशित मानसिकता के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पति/पत्नी से विचार विमर्श कर के आगे की योजनाएं बनाएं। आपका निस्वार्थ प्रेम, उत्साह और योग्यता की सब प्रशंसा करेंगे। आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका जीवनसाथी अपने रिश्ते को लेकर बेहद उत्साही और संजीदा हैं ऐसे में उसकी उपेक्षा न करें क्योंकि ऐसा प्यार किस्मतवालों को ही मिलता है। अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा की भी संभावना है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं। समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय न लें और एक दूसरे पर भरोसा करें ताकि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन आपका बंधन अटूट रहे। आज आप पार्टी के मूड में है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके कार्ड में है। छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाये।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज तन्हाई या अकेलेपन की जगह आप अपनी जिंदगी को अपने स्वीटहार्ट की खिलखिलाहट और मस्ती से रोशन पाएंगे। आपमें से कुछ अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए अपने रूप, रंग व व्यक्तित्व में भी बदलाव कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर के प्रति नम्र रहें और इस समय का मज़ा लें। अपने पार्टनर को यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। लव लाइफ में आपको नए मौके मिलने वाले हैं, उनका पूरा फायदा उठायें।