फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा, बुधवार का दिन

Wed, 22 May 2024 07:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला होगा। अपने प्रिय के साथ समय व्यातीत करेंगे और प्यार का भरपूर आंनद उठाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। रोमांस और प्यार की भावना अपने साथी के प्रति काफी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आप अपने प्रियतम को कुछ उपहार दे सकते हैं जिसके बदले में आपको प्यार ही प्यार मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला होगा। आपको प्रेम संबंधों में पहले के मुकाबले अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। वहीं अगर किसी बात को लेकर पार्टनर के बीच को वाद-विवाद हो रहा है तो वह अब खत्म हो जाएगा। रिश्ता मजबूत रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन कर्क राशि के जातकों क लिए प्रेम संबंधों में अच्छा रहेगा। एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रहेगा। पार्टनर के बीच किसी मुद्दे पर सहमति बनेंगी। आज आप किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने रिश्तों को लेकर विवाह से जुड़ें महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से आज सिंह राशि वालों को प्यार के मामले में सावधान रहना होगा। किसी मुद्दे पर पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। लेकिन आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने वाणी और गुस्से को कंट्रोल करना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों को लेकर किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं आएगा। प्रेम संबंध पहले के मुकाबले अच्छे तरीके से जारी रहेगा। रिश्तों में गर्माहट रहेगी। आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर कुछ सजगता दिखानी होगी। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लवबर्ड के लिए शानदार रहेगा। दोनों के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। आज प्रेमी के साथ दिन का कुछ समय बीताकर मौज-मस्ती और रोमांस में मशगूल रहेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का प्यार से भरा रहने वाला होगा। आपके लिए दिन बहुत ही रोमांस और खुशनुमा रहेगा। दोनों के बीच रिश्ता अच्छे से बीतेगा और मजबूती आएगी। आपको एक दूसरे कि भावननाओं को समझना होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के जातकों के लिए प्यार को लेकर कुछ मन में अनिश्चितता रहेगी। आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखना होगा। आपको कोई साथी की तरफ से उपहार मिल सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) : मकर राशि के जातकों के लिए आज साथी की तरफ से भरपूर प्यार का एहसास मिलेगी। दिनभर साथी के साथ वक्त बीताने का मौका मिलेगा। शाम को कहीं अच्छी जगह पर डिनर को लेकर प्रोग्राम बन सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज सुख और समृद्धि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में रोमांस, प्यार और खुशिया भरपूर रहेंगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपका रिश्ता पहले के मुकाबले और भी गहरा हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज रिश्तों में मजबूती आएगी लेकिन दिन के कुछ समय में किसी मुद्दे पर छोटी-मोटी बहसबाजी साथी के बीच में हो सकती है। लेकिन इसका ज्यादा असर आपके प्रेम संबंधों में नहीं पड़ेगा। पहले के मुकाबले रिश्तों में गहराई आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें