फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 22 Mar 2024 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
22 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस के लिहाज से आज का दिन प्रेमी जातकों के लिए सुनहरा रहेगा। आज आप पर रोमांस का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे।  अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।कोई भी नयी शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दुनिया जहां अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त रहेगी वहीं प्रेमी जातक अपने साथी को लुभाने के लिए कुछ भी कर जाने के लिए बेताब रहेंगे। दिन आपके लिए शानदार है जिसमें पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है।  आज साथी संग कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने साथी को समय दें, ध्यान रखें और उसके दिल को न तोड़ें। आज प्रेम जीवन जीने वाले जातकों को खुशी के अच्छे पल आएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अपने व्यस्त समय से कुछ समय अपने खास लोगों के लिए निकालें। ये वो खास है जिसके लिए आप सब कुछ है। आपके थोड़े से समय और एक गुलाब से फूल से आपको वो सुख मिलेगा जिससे आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रिय तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने दें। जो भी आपस में गलफमियां हैं उसे मिल बैठकर सुधारें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आप अपने जीवनसाथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझेंगे और उसे प्यार के अच्चे एहसास कराएंगे। आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है, नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका प्रेमी या प्रेमिका आपकी प्राथमिकता है जिसके साथ आज आप कुछ सुनहरे पल बिताएंगे। रोमांटिक जगहों पर जाने के लिए आप तैयार रहें जहां पर आपका साथी को सरप्राइज दे सकता है। जिसमें आप भावुक और उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिन में आपको अपने प्यार के जज्बात को कहने का मौका मिलेगा जिसमें आपको छोड़ना नहीं है। अगर कोई करीबी मित्र आपमें दिलचस्पी दिखाएं या फ़्लर्ट करे तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण है ही कुछ ऐसा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा और आप खुशकिस्मत हैं। आपका अनुभव आपकी भावनात्मक ताकत को बढ़ाएगा जिससे जीवनसाथी के साथ आपकी अंतरंगता भी बढ़ेगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेमी युगल के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला होगा।  आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी उनके प्यार की कद्र करें और उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आपके निस्वार्थ प्रेम, मोहब्बत और योग्यता को देखकर सब आपको सराहेंगे। इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पाकर अपने जीवनसाथी के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें