फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 22 June : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 22 Jun 2023 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22June Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: कहते हैं कि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, जिसकी चाल के आधार पर पता चलता है कि आपका दिन कैसा रहेगा। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर के दूर होने पर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं किन्तु संचार के साधनों या पत्र के ज़रिये उनसे सम्पर्क में रहेंगे। इस समय संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी या प्रदर्शन कला आपको आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पिता या शिक्षक के संकट में होने के कारण आपको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है। विचारों के साथ साथ रूप में परिवर्तन भी ज़रूरी है। प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें। आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें क्योंकि गलतफहमी का दीमक मुहब्बत के पेड़ को थोड़ी देर में ही तबाह कर देता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। पैसा बढने के साथ अपेक्षाएं भी बढने लगती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): किसी खास को आकर्षित करने के लिए मेकओवर एक अच्छा उपाय हैं। आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने दिलवर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप सोसाइटी के बंधनों से मुक्त होकर अपने लक को आजमाना चाहते हैं। अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): इससे आपके दोनों के बीच की गलतफहमी दूर होगी। इससे पहले अपने प्यार की महत्वपूर्ण निशानी चॉकलेट खरीदना न भूलें क्योंकि यह दरारों को भरने का अच्छा उपाय है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती। गलतफहमियों को आपने प्यार के बीच में न आने दें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आँख मूँदकर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। दुर्घटना या कोई हानि आपको परेशान करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें