फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 21 Feb 2023 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके दिल के चोरी होने की पूरी संभावना है तो तैयार रहें जिंदगी के नए अनुभव के लिए जो आपको स्वप्नलोक में ले जायेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए रोमांटिक गाना याद करना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपनी आभा और कौशल से आज आप अपने दोस्तों के लिए लकी रहेंगे और उन्हें लुभाएंगे। आपका पार्टनर भी आज अपने पूरे जोश में हैं जो आपके लिए इस दिन को यादगार बना देगा।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें। अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आकर्षक होने के साथ साथ प्यार की अभिव्यक्ति भी ज़रूरी हैं इसलिए आज अपने प्रेमी को कोई सरप्राइज देना न भूले। दूसरों के बारे में सोचें किंतु सबसे पहले अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन केवल आपका है, दिल खोल कर इसे जीयें। आप दोनों की कोशिशों से आपका बोरिंग जीवन एक्ससाइटमेंट की खुशबु से सराबोर हो सकता है। आप अपने पति/ पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप घर और काम से जुड़े किसी खास मामले को लेकर चिंतित हो सकते है। अपने साथी को ख़ुशी और संतुष्टि प्रदान करना आपकी प्राथमिकता रहेगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके और आप के पार्टनर के बीच में गलतफहमी हो सकती है लेकिन एक फूलों का गुलदस्ता या लॉन्ग ड्राइव आप दोनों से बीच सब कुछ ठीक कर देगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पिता या शिक्षक को हुए घाटे के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं जिसके कारण आप अपने शोना के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। आपका पार्टनर समझदार है इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी भी सुखद है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप दूसरों को प्यार करने और उनसे प्यार पाने की इच्छा रखेंगे। लोगों पर सोच समझ कर विश्वास करें क्योंकि वो आपको गुमराह कर सकते हैं। शांत रहें और अपने दिल की सुनें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए परिवेश या वातावरण में अपने अनुभव से आप किसी को भी लुभा सकते हैं। पारिवारिक संघर्ष आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है किंतु अपने पति/ पत्नी या पार्टनर की चाहत आपको हर परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करेगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका मूड आज उत्साह से भरा हुआ है और आपका यही मूड आज आपको अपने प्रेमी व परिवार के नजदीक ले आएगा। अगर कोई समस्या है तो आज कोई अप्रत्याशित मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कोई बढ़िया सा पकवान बनाकर या अपने कोई रोमांटिक गाना गुनगुना कर आप जीवनसाथी के दिल में जगह बना सकते हैं। अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें