फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 21 August : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 21 Aug 2023 12:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपकी प्यार भरी जिंदगी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी भी कारण से अपने साथी को अपना दुश्मन ना मानिए। बीते हुए कल के कारण अपने साथी को दोषी करार मत कीजिये। किसी तीसरे के सामने आपसी मतभेदों को उजागर करने से दूरियां और बढ़ेंगी, जिसका अंत अच्छा नहीं होगा। यदि कोई उचित कारण है तो साथ में बैठकर उस पर चर्चा के द्बारा हल खोजिये।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। पिछले झगड़े को लेकर आपको चिन्तित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे झगड़े अभी भले ही मनमुटाव पैदा कर रहे हों पर वे कुछ समय बाद खुद सुलझ जाएंगे और आपके रिश्ते पर उनका दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने सपनों के पार्टनर से मिलेंगे। बातचीत के वक्त शर्माना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है और सुनहरा मौका हाथ से फिसल सकता है। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेंदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। कुछ पल ऐसे ढूंढें, जिनमें जिंदगी की दिक्कतों को भुलाकर प्यार से एक दूसरे के लिए जी सकें। साथी से किया गया आदान-प्रदान आपके प्यार की गहराइयों को बढ़ाएगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अगर आप कुंवारे हैं और पार्टनर की खोज लम्बे समय से कर रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आप में रुचि रखता है। वह कोई दोस्त भी हो सकता है, पर सिर्फ दोस्ती से आगे बढ़कर वह अब आप में रुचि रखने लगा है। समय की धारा के साथ चलें। क्या पता आपको वह मंजिल तक पहुंचा दें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। नए पार्टनर के साथ जितना अधिक हो सके, समय बितायें। किसी यादगार पल को शेयर करना ना भूलें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपकी मस्त अदा किसी को बहुत ज्यादा भाएगी। अगर आप किसी पार्टी में दोस्तों के साथ पहुंचते हैं तो आप छाए रहेंगे। सज-धज कर जाएं आज रात आपके हैरान होने की पूरी संभावना है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपको अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसमें कि आप अपने साथी पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर सकें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। आपको अपने साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा, आप अनुभव करेंगे कि आपका घर प्रेम एवं स्नेह से परिपूर्ण है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आप लम्बी दूरी के संबंध में हैं तो शायद आप हैरान हो सकते हैं। संभावना है कि आज आप दोनों में से कोई एक, दूसरे से मिलने आ सकता है। अपने समय का पूरा लाभ उठाएं व अपने साथी को अपने दिमाग की सभी बातें पूरी तरह बताना ना भूलें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने साथी की वजह से आपकी दयालुता एवं नरममिजाजी अपनी चरम सीमा पर है। आप पाएंगे कि आज आप अत्याधिक आकर्षक एवं आत्मविश्वास से भरपूर हैं, जिसके कारण आपका साथी शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से आपके साथ है। आज आप दोनों ही अच्छे वक्ता एवं श्रोता बनें, जिससे आपका रिश्ता अपनी चरम सीमा तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें