फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: करवा चौथ पर जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sun, 20 Oct 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं। आज आर्थिक मामलों में व्यस्त होने के कारण आपको अपने निजी जीवन के लिए समय कम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):बिना कहे भी एक दूसरे की बात समझ जाना भी प्यार की ही निशानी है इसलिए इसे अनदेखा न करें। सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन लिव इन पार्टनर या परिवार के साथ मतभेद का है जिसके कारण आप बैचैन हो सकते हैं। नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी करीबी मित्र से फिल्म देखने या घूमने का आमंत्रण मिल सकता है। आज प्यार में सफलता और असफलता दोनों का संयोग है बस आपके नजरिये पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार के मामले में आज का दिन बेहद सुखद रहेगा।अपनी जीवनशैली को बदलिए इससे रोमांटिक रिश्ते पर एक सकारात्मक प्रभाव पैदा हो सकता है। इससे अपने साथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए समय बिलकुल उचित है। अपने सोलमेट के प्रति आज आप अधिक आकर्षित महसूस करेंगे लेकिन अपनी भावनाओं का ख़याल रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): लम्बे समय से अटके हुए कार्यों को आज पूरा करें। आपकी लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और इसी बात का प्रतीक है आपकी सफलता।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): लोगों से मिलजुल कर त्योहारों का मज़ा लें बस अपने प्यार को नजरअंदाज न करें। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए उन्हें अपनी चाहत का अहसास कराएं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने साथी को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता तभी फलता फूलता है जब इसमें विश्वास हो। घरेलू शांति आपके मन को सुकून प्रदान करेगी। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्यार का इजहार करना है तो यह समय सोचने का नहीं बल्कि आगे बढ़कर इजहार करने का है। जो पहले से रिश्ते में है वो इसे मजबूत करने के बारे में सोचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रिश्ते को लेकर आज आप स्वयं को भाग्यशाली मानेंगे। अपने साथी को प्रभावित करने के लिए आप कुछ खास करने की ज़रूरत नहीं हैं, आप जैसे हैं वैसे ही उन्हें पसंद हैं बस आप उन पर भरोसा करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें