फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 20 Jul 2024 06:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
20 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम जीवन जीने वाले जातकों को आज कुछ कष्ट मिल सकते हैं जिससे आपका मन उदास रह सकता है। इसका असर आपके प्रेम संबंधों पर पड़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। साथी के साथ हुए मनमुटाव को भुलाकर चलना आपके हित में होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों को अपने रिश्तों को संभालकर चलना सीखना होगा। आज आपको साथी कुछ ज्यादा ही उस्साहित हो सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के आसार बन रहे हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मन आज जोश और उत्साह से बढ़ा रहेगा। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। मन आनंद से भरा हुआ रहेगा। आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए के लिए रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने प्रिय को खुश रखें, ताकि आपके इश्क़ की बगिया और भी महके। दोनों लोगों को बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय नहीं लेना और एक दूसरे पर भरोसा करना होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। आज आपको साथी का प्यार भरपूर मिलेगा। पूरा दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो इसके बदले में आपको भरपूर प्यार भी मिलेगा। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्रेम-जीवन जीने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रार्टनर को कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। साथी संग बाहर कही घूमने जा सकते हैं।  

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम के मामले में तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी को खुश करने की भरपूर कोशिश करेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आपका दिन प्रेम के लिहाज से बहुत ही अच्छा बीतेगा। साथी का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। कहीं घर से दूर साथी संग घूमने जा सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  साथी को लुभाने के लिए आज आप हर तरह की कोशिश करेंगे। कोई उपहार भी अपने साथी को दे सकते हैं जिससे उसका मूड बदल जाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके साथी को बहुत ही पसंद आएगा और आसपास के लोगों पर भी सकारात्मक असर डालेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए आपको अधिक समय देना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में आपको आगे बढ़ना होगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आपके दिलो दिमाग में कोई खास व्यक्ति छाया हुआ है। इस खास के लिए आपका दिल हमेशा मचलता है उससे आज मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। दिन अच्छे से बीतेगा और प्यार के भरपूर मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें