फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 20 Jul 2023 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप किसी खास के बेहद करीब आ सकते हैं। साथी आपके जज्बातों पर विशेष ध्यान देगा। वहीं जो प्रेमी प्यार का इज़हार करें वे एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर कदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे ।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांटिक पल बिताने का समय इस राशि के जातकों को भरपूर मिलेगा।  साथी के संग आपका रिश्ता पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत रहेगा। आप ऐसे लोगों से साथ रहना चाहते हैं जिनके साथ आप कम्फ़र्टेबल रहते हैं। आज आप बेहद प्रसन्न हैं बस आज कोई खास निर्णय लेने से बचें। आज उस खास से मिलें जिनकी वजह से आपके जीवन में बहार है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला साबित रहने वाला होगा। आपमें बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। यह दृष्टिकोण आपके और आपके साथी को एक दूसरे के और भी करीब लाएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका ध्यान पूरी तरह से अपने साथी के समीप ही रहेगा। बेहद ही रोमांटिक क्षण बीतेंगे। आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर है। यह रिश्ता दिल से बना है इसमें गलतफहमी को न आने दें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अपने व्यस्त समय में रोजाना जीवन से छुट्टी लेकर आराम करें। यह समय आप अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं तो बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। अब समय है गंभीर होकर आपके रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उस पर अमल करने का होगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने पार्टनर को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें और उनके पसंदीदा कामों में उन्हें प्रोत्साहित भी करें। आपका प्रियतम आपका सबसे अच्छा दोस्त है जो आपको खुश और शांत रखता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने अहंकार को दूर रखकर परेशानियों का सामना करना सच्चे साथी की निशानी है। आज आपको अपने कामों और शब्दों को लेकर बेहद सावधान रहने की ज़रूरत है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आप सही स्थान पर और सही इंसान के साथ हैं इसलिए बस चिंता छोड़कर इस समय को आनंद उठाएं। आप कुछ चीज़ों को अनियंत्रित महसूस करेंगे। रोमांटिक लहरों का भी आपके जीवन में आगमन होगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिनभर का पूरा समय आप अपने साथ संग व्यातीत करेंगे। आज आपके मन में दुनिया की कोई चिंता नहीं रहेगी मन में सिर्फ साथी का ही ख्याल रहेगा। आज आप अपनी रोमांटिक जीवन में कुछ बदलाव के बारे मे भी सोचेंगे। विवाह योग्य हैं तो तैयार हो जाएं जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  आज भाग्य का साथ आपको मिलने से आपके सभी काम तय समय पर होंगे। आपका पार्टनर सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है। अगर अपनी चाहत के प्रदर्शन की कोई प्रतियोगिता होती तो आपको इसमें पहला स्थान प्राप्त होगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ ख़ास करेंगे। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी भूलें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ ख़ास करेंगे। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी ना भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें