Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कभी कभी आपको यह तो पता होता है कि आपको क्या चाहिए लेकिन यह नहीं पता होता है कि आपकी सबसे अधिक जरुरत क्या है! इस कारण आप आज अपने प्रेमी जीवन में अव्यवस्था पा सकते हैं तब परेशान होकर आप यह सुनिश्चित करेगें कि आपको वास्तव में क्या चाहिए? जब बात समझ आ जाए तब प्रेमी से बात करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका प्रेमी आपको नजर अंदाज कर सकता है जिसका स्पष्ट कारण आपको समझ नहीं आएगा । हो सकता है कि इसका कारण आप दोनों के थके हुए रिश्ते हों जो अब बोरियत में बदल चुके हैं और कोई नयापन इनमें नहीं रह गया है। आपको रिश्तों में नई जान डालने की जरुरत है तभी वह आगे बढ़ पाएंगे और साथ ही अपने अडियलपन को दूर करने की भी जरुरत है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन की कुछ बातों को लेकर आप दुविधा में फ़ंसे दिखाई दे सकते हैं लेकिन यह दुविधाओं का जाल भी आपके द्वारा बुना हुआ है लेकिन फ़िर भी आज आपको कोई एक स्पष्ट सी राह दिखाई दे सकती है जिससे आपका मन कुछ साफ़ तस्वीरें देख पाएगा और आप प्रेम की डगर पर फ़िर से चल पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको अचानक ध्यान आएगा कि आपका प्रेमी आपसे कुछ छिपाने का प्रयास कर रहा है। आपको उसकी कुछ हरकतें रहस्यमयी लग सकती हैं। आपको जबरदस्ती कुछ जानने का प्रयास ना कर के प्यार से सच जानने का प्रयास करना चाहिए। हो सकता है कि उसकी अपनी कुछ निजी परेशानियां हो।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आपको आज कुछ अलग सा दिखना चाहिए जिससे आज आपका प्रेमी आपको देखकर "वाह" किए बिना ना रह सके। आपका प्रेमी भी आपसे ईर्ष्या कर सकता है लेकिन आप किसी की परवाह ना करते हुए दिन का मजा लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम संबंध आपके काफ़ी जोश से भरे और उत्साहपूर्ण हो सकते हैं कि जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बदलाव जिन्दगी का दूसरा नाम है और आप प्रेम में निरंतर बदलाव चाहते भी हैं लेकिन किस हद तक बदलाव होते रहना चाहिए, क्या इसके बारे में भी आपने कभी सोचा है! इस पर भी विचार करना बेहद आवश्यक है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):जो जख्म अभी भरे नहीं है आप उन हरे जख्मों को कुरदने का प्रयास ना करें। इससे जितनी तकलीफ़ आपके प्रेमी को होगी, उससे कहीं अधिक आपको भी होगी । आप दोनों ने प्यार एक साथ किया है और सुख के पल भी साथ बिताएं हैं तब इन दुख की घड़ियों को भी मिलकर काटना चाहिए इसलिए अपने अहंकार का त्याग करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जो मित्र बुरी सोहबत रखते हैं उनसे आपको एक उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए अन्यथा आपके प्रेमी जीवन पर छींटाकशी की जा सकती है। जिन मित्रों के कारण आपको बदनामी का मुंह देखना पडे तब ऐसे मित्रों से आप क्यूं नहीं दूर रहने का प्रयास करते हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपके प्रेम संबंधों में अत्यधिक गहराई और कुछ दार्शनिकता भी दिखाई दे सकती है। अपनी वर्तमान रिलेशनशिप को एक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आपको हिम्मत जुटानी होगी ताकि आप बाद में पीछे कदम ना बढाएं। आपने प्यार किया है तो उसे निभाने का प्रयास भी करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):यदि आप अभी तक अकेले हैं और अभी भी किसी खास की तलाश में भटक रहे हैं तब आज आपकी मुलाकात उससे होने की संभावना बन रही है। यह खास व्यक्ति आपको किसी आध्यात्मिक स्थान पर या किसी धार्मिक स्थल पर या फ़िर किसी ऐसी जगह पर जहां जरुरतमंदों की मदद की जाती है, मिल सकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार मोहब्बत में जितनी अच्छी और रोमांटीक बातों की आप कल्पना करते हैं, वह सब आपकी आज पूरी हो सकती है। आज का दिन आपको परियों की कहानी से कम नहीं लगेगा इसलिए आज के इस सकारात्मक दिन का लाभ उठाएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मुसीबत के समय आप दूसरों की मदद से पीछे नहीं हटते हैं तब आप अपने प्रेमी की सहायता से कैसे पीछे रह सकते हैं। आपकी सहायता पाकर प्रेमी राहत की सांस महसूस करेगा।