Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने कामों से ब्रेक लेकर लव पार्टनर के साथ घूमने जाएंगें। इस दौरान सिंगल लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। किसी उपहार की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। क्रश से बात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद भी काफी हद तक दूर होंगे। इस दौरान आपका कोई स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम क्लियर हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज पूरी दुनिया को भूल कर किसी खास के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के बारे में सोच सकते है। इस दौरान याद रखें, प्यार बिना किसी शर्त के किया जाता है। सिंगल लोगों के लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता है, जो आपको पसंद आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते की डोर अधिक मजबूत होगी। क्रश की किसी बात से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप यदि किसी पैसे से संबंधित समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह जीवनसाथी की सहायता से दूर होती दिख रही है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज किसी खास के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर जीवन में कोई परेशानी है तो उसका सामना पूरे दिल से करें, क्योंकि आपका सोलमेट आपके साथ है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी वाणी और व्यवहार इस रिश्ते की पहचान है। आप दोनों के बीच कोई अन्य व्यक्ति हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। आपको जीवनसाथी के साथ के कारण हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप आज सोलमेट से भविष्य की चर्चा करें, इससे आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब महसूस करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। काम को लेकर तनाव बना रहेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा मुनाफा लेकर आएगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी पुरानी बात को लेकर साथी से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी की कोमलता का ध्यान रखें। सिंगल लोगों के लिए कोई विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, जो आपको शायद पसंद न आए।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां आप दोनों पुरानी यादों को ताजा करेंगे।