फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 19 Sep 2024 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
19 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका प्यार का रिश्ता परवान चढ़ सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में नया रोचक मोड़ आ सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण कुछ अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन लिव इन रिलेशन में रहने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज लोग कई वर्षों से प्रेम के रिश्ते में है उनको लेकर घर वालों से बातचीत हो सकती है। आपकी लव रिलेशन को परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन और प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। आपका एक दूसरे से मनमुटाव हो सकता है जो  नाराजगी का कारण बन सकता है। मैरिड व्यक्तियों को भी किसी प्रकार की बहसबाजी से बचना होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नौकरी करने वाले जातकों के जीवन में कई अच्छे मौके मिलेंगे और तरक्की हो सकती है। शादीशुदा जीवन में धन के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनका मूड बहुत रोमांटिक हो सकता है। पार्टी आदि में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या मित्र की तलाश है तो मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज कार्यलय में किसी साथी के साथ किसी मुद्दे पर वाद-विवाद हो सकता है। काम की अधिकता के कारण बैचेन रह सकते हैं। घर परिवार आपके प्रेम संबंधों को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक शायद आप उन्हें मना लेने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव पार्टनर की आपसे जो आशाएं हैं उसे पूरा करने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में उतर चढ़ाव आने की संभावना है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। उसके प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। बच्चों की जिम्मेदारी को पूरा निभाएंगे। वहीं जो लोग किसी के साथ रिलेशन में हैं उनका गुस्सा आपके लव रिलेशन को खराब कर सकता है। इसलिए एक-दूसरे की बातों को गौर से सुने फिर कोई फैसला लें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए रिलेशनशिप में जाना चाहते हैं तो मित्र मिल सकते हैं। आज का दिन उनके लिए अच्छा बीतेगा। आपको महसूस होगा कि दिन आज आपके पक्ष में है। जो लोग किसी के साथ प्रेम बंधन में हैं उनका विवाह की बातचीत करने के लिए शुभ दिन रह सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन बीताने वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है।  लव लाइफ का आज आनन्द उठाएंगे। अपने प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। लव पार्टनर आपके विवाह के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है। छात्रों का विदेश के कालेज व स्कूल में दाखिला हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाहित दंपत्ति को व्यापार या नौकरी से लाभ मिलने की संभावना है। आज प्रेमी से सरप्राइज मिल सकता है। दिन अनुकूल है। जैसा दिन आप प्रेमी/प्रेमिका के साथ बिताना चाह रहे थे वह संभव हो सकता है। 

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाहित युगल के बीच रिश्ते प्रबल रहेंगे। आज आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतरीन क्वालिटी समय बिताएंगे। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रियजन से ज्यादा उम्मीद रिश्ते खराब भी कर सकती है। नियम और संयम जीवन में मधुरता लाएगा। अकेले युवक-युवतियां जो साथी की कामना कर रहे हैं, आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें