फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 19 Jun 2024 08:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
19 जून का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम में आप ऐसी कगार पर आ चुके हैं जहाँ आपको अपने प्यार का प्रदर्शन नहीं करना पड़ता बल्कि आपका पार्टनर आपकी आँखों की भाषा भी समझ लेता है। अपने मनमौजी रवैये को छोड़कर अपनी चाहत की तरफ ध्यान दें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने प्रेमी /प्रेमिका के साथ प्रेम के सागर में गोते लगाएं। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजों कर रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका आर्थिक और रोमांटिक जीवन आनंद व मनोरंजन से भरा हुआ है। रोमांस में आपको केवल आगे बढ़ने की ज़रूरत है, आपका साथी स्वयं आपके नजदीक आएगा। बुद्धिमता और रचनात्मकता भरे इस दौर का पूरा अवसर उठाएं जो आपको स्वप्न लोक में ले जाएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है। हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आपको उदासीन महसूस होगा। अपने दिल की सुनें और मन की बातों को पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे या यह भी हो सकता है कि कोई आपकी ओर खींचा चला आए। अपने दिल की भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सबंधों में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोच समझ कर उसे दूर करना समझदारी है। अपने जीवनसाथी से हुए मतभेदों को साथ बैठकर सुलझाएं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनी थकान को कम करने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ सुनहरे पल गुजारेंगे। कुछ चॉकलेट और फूल ले जाना न भूलें इससे आपका जीवन महक उठेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। खुद पर ध्यान देने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। लोग आपको प्रभावित करना चाहते है और इसके लिए वो अलग-अलग तरीकों से आपको लुभाएंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने परिवार से अपने दिल की बात करने में हिचकिचाएंगे किन्तु अपने सोलमेट से कुछ न छुपाएं। इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका जीवनसाथी काम में भी आपके कंधे से कंधा मिलाने वाला है जिससे आपको मुनाफा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपका तालमेल घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें