Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप उत्साहित नजर आ सकते हैं, लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए। बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेमी के सामने ही यदि आप आज किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आएंगे तब आपको मुँह की भी खानी पड़ सकती है। प्रेमी को मनाने में दिन की बर्बादी हो सकती है। प्रेमी की खूबियों के साथ उसकी कमियों को भी आप गले लगाएं तभी आप दोनों के मध्य और अधिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। किसी अन्य का नाम लेकर उसे प्रेमी के समक्ष बदनाम करने का प्रयास ना करें अन्यथा इन सब बातों का प्रभाव आपके प्रेमी जीवन पर बुरा ही पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंध सुचारु रूप से चलते रहे उसके लिए आवश्यक है कि आप प्रेमी की हर एक बात में कमी न निकालें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें। सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कोई जानकार आपके प्रेम संबंधों की भनक पाता है तब वह उसका खुलासा अन्य लोगों के समक्ष करने का प्रयास कर सकता है जिससे आप परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपने उसे रोकने का प्रयास किया तब वह आपसे वाद-विवाद हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आप सारी सीमाएं लांघने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व एक बार फिर सोच लें कि आप दोनों में से भविष्य में कोई एक-दूसरे पर छींटाकशीं ना करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप थोडा सा मूडी हो सकते हैं और यह मूडीपन आप प्रेमी को भी दिखाकर थोड़े नाज नखरे उठाने के लिए कह सकते हैं। आपका प्रेमी भी आपकी अदाओं पर फिदा हो सकता है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंध कुछ खास दिखाई नहीं देते हैं। किसी ओर बात की भड़ास आप प्रेमी पर निकाल सकते हैं। आप प्रेमी से अपेक्षा भी अत्यधिक करते हैं। हर बात में आप अतिश्योक्ति भी लगा देते हैं। सामान्य रहने का प्रयास करेंगे तो प्रेम संबंध भी बचे रहेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम में धोखाधड़ी होने की संभावना बनती नजर आती है और साथ ही काफी सारे खर्चे भी होते दिख रहे हैं। धोखा मिल भी सकता है और आप धोखा दे भी सकते हैं। दोनों ही स्थिति में प्रेम संबंध टूट सकते हैं ।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम को गहराई से समझना आपकी आदत है इसीलिए प्रेमी के बारे में सारी बातें जानना आपको अच्छा लगता है। आप आज भी खूब सारी बातें अपने प्रेमी के साथ कर सकते हैं। आज का हर पल आप खुशी से गुजारना चाहेंगे।