फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 18 May 2023: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 18 May 2023 07:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
18 May Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। पहले आपको यह कठिनाई भी अच्छी लगती थी, पर आज आप किसी को नहीं चुनना चाहते। कूटनीतिक रास्ता अपनाएं और इस नौबत से बाहर निकल लें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन होने वाले पति या पत्नी के बारे में व्याप्त शक को दूर करने का दिन है। यदि आपको इस बारे में कुछ शक है तो वह केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि उस बारे में अपने दोस्तों एवं परिजनों से चर्चा करें व निर्णय लें। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेंगे, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। बल्कि आप दो कदम पीछे हटना चाहेंगे। आप यह सोचने को विवश होंगे कि इस नये रिश्ते से मैं क्या पाना चाहता हूं। आप निर्णय लेते वक्त असमंजस में रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही ले।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज रोमांस के लिए अत्यन्त सकारात्मक समय है। अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य  के लिए प्रशंसा पायेंगे। आज आपके पास यह सोचने का समय है कि यह संबंध आपके लिए कितना सुखद व आनन्ददायक रहा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): आज आप को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। अपने डांस के जूते पहन कर जाएं, क्योंकि आज आपका दिन खुशियों और मस्ती से भरा हुआ होगा। आनंद करें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जिसके साथ आप पूरी जिन्दगी बिता सकते हैं। आप कुछ आगे बढ़ेंगे, पर अन्ततः आपको लगेगा कि आप उसकी तरफ खिंचे जा रहा हैं। संभल कर चलें। वैसे आपका ध्यान उसके आन्तरिक गुणों पर टिका हुआ है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने मन के पार्टनर से मिलने का ख्याल आपको आज उलझाए रखेगा। आपका धीरज और दृढ़ता आज या कल आपके लिए अच्छा परिणाम लाएंगे। अगर आप अपनी पसंद और प्राथमिकता पर अडिग रहेंगे तो निश्चित है कि वैसा पार्टनर आपको जल्द ही मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें