Aaj Ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांटिक जीवन आपको स्वर्ग का सा अहसास कराएगा। अपने साथी को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता तभी फलता फूलता है जब इसमें विश्वास हो।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घरेलू शांति आपके मन को सुकून प्रदान करेगी। आपका थोड़ा प्रयास आज आपके घरेलू और व्यावसायिक मामलों को हल कर सकता है। प्यार में गलतफहमी का योग है लेकिन इन मुद्दों को शांति और नम्रता से संभालें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जब कोई आपको अपने दिल की बातें बताता है तो इसका मतलब है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, ऐसे में आप भी उन्हें स्वयं को महसूस करने की अनुमति दें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ प्रकृति की गोद में समय बिताएं। यह यात्रा आपके रोमांस और अंतरंगता को बढ़ाएगी। सब कुछ भुला कर बस इन पलों में खो जाएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज कंजूस न बनें और अपने पार्टनर को कोई उपहार ज़रूर दें और साथ ही अपने रोमांटिक भावनाओं को भी व्यक्त करें। इससे आपका रिश्ता मीठा और स्पाइसी हो जाएगा, जिसका होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रोमांटिक रिश्तों में नवीनता लाने के लिए सरप्राइज की योजना बनाएं या अपने पार्टनर को कोई उपहार दें। कार्य स्थल पर आपके सहयोगी आपकी परेशानी की वजह बन सकते हैं,इसलिए ध्यान रखें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको स्वयं में कुछ ऐसे सुधार लाने की सलाह दी जाती है जिसके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे थे। नए रिश्ते को शुरू करने और पुराने रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए अच्छा समय है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रियतम को चॉकलेट और अपने प्यार की गर्मजोशी का उपहार दें और अपने प्रेम भरे जीवन का आनंद लें। अगर कोई नयी शुरुआत करनी है तो आज का दिन बेहतरीन है फिर वो बात चाहे नए रिश्ते की हो या नए व्यवसाय की।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। अपने विचारों को समझने और उन पर अमल करने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): ज़रूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें या अपने पार्टनर के साथ चीज़ों का निरीक्षण करें, साथ ही अपने साथी के सुझावों पर भी ध्यान दें। अपने आत्मविश्वास और खुद की पहचान को ऐसे ही बनाये रखें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह समय है अपने सपने को पूरा करने का। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): किसी से प्यार है और आपको लगता है कि यही आपका जीवनसाथी है तो बस आगे बढ़ें और इज़हार कर दें। आज आपके सितारे उच्च हैं इसलिए आज जो चाहेंगे वो आपको पक्का मिलेगा।