फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 18 Jul 2023 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें। आप यह बात अच्छे से जानते हैं कि अपने पार्टनर का हाथ थाम कर सारा जहां जीत सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी भावनाएं आज आप पर हावी होंगी, जिससे कुछ उदासीन महसूस करेंगे। कुछ समय अपने और अपने पार्टनर  के बीच की गलतफहमियों को दूर करने में व्यतीत करे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आप केवल मनोरंजन और आराम के बारे में सोच रहे हैं इसके साथ ही इंतज़ार कर रहे हैं डिवाइन लव का। आपकी रचनात्मकता आपको वो सब प्रदान करेगी जिसके आप हकदार हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें। आज आपके लिए एक व्यस्त दिन है इसीलिए आपको अपनी लव लाइफ और रोमांस से सम्बन्धित मामलों के लिए समय नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो कम से कम अपनी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुने और समझें। विवाह योग्य युवक-युवतियों को अभी थोड़ा इंतज़ार करने की ज़रूरत है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने पार्टनर की उपेक्षा न करें क्योंकि यह रिश्ता ही उसके लिए सब कुछ है और वो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। घरेलु मामले, यादाश्त में कमी या पिता पर आई समस्याएं आपको बैचैन कर सकती हैं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप भावनात्मक ज़रूरतों के मुकाबले भौतिक आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान देंगे। आप मासिक बजट और अन्य खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते है। दोनों साथ बैठ कर विचार करेंगे तो हर मुश्किल का हल निकलेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने जीवनसाथी से पत्र या सन्देश के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करना आपको कुछ सुनहरे क्षण प्रदान कर सकता है। आप बाहरी दुनिया के प्रति अतिसंवेदनशील हैं इसलिए मामलों को गंभीरता में लेने से बचें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):किसी भी विषय को ऐसे ही न छोड़ें जब तक आप पूरा संतुष्ट न हों। सही रवैया उतना महत्वपूर्ण है जितना जीवन में प्रेम, इसलिए आशावादी दृष्टिकोण अपनाएं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी को प्रभावित करने के लिए आपका चेहरा या सुंदरता नहीं बल्कि आवाज़ ही काफी है। अपने गायन, फैशन या कला का प्रयोग करके भी आप अपने क्रश को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाएं, सब कुछ सही होगा। आज आप भावुक और विचलित हैं। खुद पर भरोसा रखें और महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपनी अंतरात्मा की सुनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें